Sunday, September 27, 2026
22 C
Bhopal

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का ऐक्शन; सीएम हाउस घेराव से पहले खदेड़ा, कई घायल

​भोपाल | मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों द्वारा शुक्रवार को राजधानी में किया गया प्रदर्शन हंगामेदार रहा। अपनी मांगों को लेकर सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे वर्ग-2 और वर्ग-3 के अभ्यर्थियों को पुलिस ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें एक अभ्यर्थी की उंगली फ्रैक्चर होने की खबर है।

​शांतिपूर्ण प्रदर्शन और बदसलूकी के आरोप

​अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने अचानक बल प्रयोग शुरू कर दिया। ग्वालियर से आए सूरत सिंह और शिवपुरी के नितिन ने बताया कि पुलिस ने न केवल धक्का-मुक्की की, बल्कि गाली-गलौज और बदसलूकी भी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों के जरिए खजूरी थाने भेज दिया।

​क्यों आक्रोशित हैं अभ्यर्थी?

​अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश में शिक्षकों के 1.15 लाख पद खाली हैं, इसके बावजूद सरकार बहुत कम पदों पर भर्ती निकाल रही है। उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

  • ​वर्ग-2: प्रत्येक विषय में कम से कम 3,000 या कुल 10,000 पद बढ़ाए जाएं।
  • ​वर्ग-3: भर्ती 2025 में पदों की संख्या बढ़ाकर 25,000 की जाए।
  • ​विशेष शिक्षक: 3,200 पदों के लिए अलग से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो।
  • ​काउंसलिंग: दोनों भर्तियों के लिए जल्द से जल्द दूसरी काउंसलिंग आयोजित की जाए।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img