Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

महिलाओं को घायल कर लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्वक लूट करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। जानकारी के मताबिक पकड़े गए आरोपियों ने पिछले दिनों लूट के इरादे से दो महिलाओं की स्कूटी को टक्कर मारकर उन्हें लहूलुहान कर दिया था। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है, जबकि इनका एक साथी अभी फरार है।

क्या थी घटना…
बीती 10 अप्रैल की रात करीब 9:40 बजे, टीआरटी गोविंदपुरा पानी की टंकी के पास पल्सर सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को निशाना बनाया। लुटेरों ने पीछे बैठी महिला का बैग छीनने के चक्कर में स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं। इस हादसे में एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई, वहीं दूसरी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। दोनों फिलहाल आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं।

ऐसे पकड़े गए आरोपी
घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण पुलिस के लिए यह केस चुनौतीपूर्ण था। थाना प्रभारी गोविंदपुरा के नेतृत्व में गठित टीम ने जनसंवाद और मुखबिर तंत्र का सहारा लिया। सटीक सूचना के आधार पर 15 अप्रैल को पुलिस ने टीआरटी स्कूल के पीछे खंडहर क्वार्टर में घेराबंदी कर मो. आदिल (25) और मो. शाबान (20) को गिरफ्तार किया। हालांकि, इनका तीसरा साथी मो. यूसुफ अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

आरोपियों का काला चिट्ठा
पकड़े गए आरोपी आदिल और शाबान पुराने अपराधी हैं, जिन पर राजधानी के विभिन्न थानों में चोरी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। फरार आरोपी यूसुफ और भी ज्यादा खतरनाक है, जिस पर हत्या के प्रयास (307) और आर्म्स एक्ट सहित करीब 13 गंभीर मामले दर्ज हैं।

इनका कहना है…
हमने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304(2) और 309(6) के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी यूसुफ की तलाश जारी है और जल्द ही वह भी सलाखों के पीछे होगा।

-डीसीपी जोन 2

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img