Friday, April 17, 2026
34 C
Bhopal

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिलसिलेवार वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की शाहजहाँनाबाद पुलिस ने ईदगाह हिल्स क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर वाहन चोर को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन दोपहिया गाड़ियाँ बरामद की हैं। पकड़ा गया आरोपी वाहनों को सूनसान जगहों पर छिपाकर उन्हें काट कर बेचने की फिराक में था।

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पकड़ा गया आरोपी

​पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से ईदगाह हिल्स इलाके में लगातार वाहन चोरी की घटनाएँ सामने आ रही थीं। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने जब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच की, तो संदिग्ध की पहचान अरसान (21 वर्ष) के रूप में हुई। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर शालीमार अपार्टमेंट के पास से आरोपी को संदिग्ध वाहन के साथ हिरासत में लिया।

पूछताछ में उगले राज

​सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी अरसान ने कुबूल किया कि बरामद गाड़ियाँ उसने ईदगाह हिल्स और आसपास के इलाकों से चुराई थीं। आरोपी ने बताया कि वह वाहनों को चोरी करने के बाद उन्हें ठिकाने लगाने या कलपुर्जे अलग कर बेचने की योजना बना रहा था।

बरामद वाहन:

  • ​एक सफेद रंग की एक्टिवा (MP 04 SN 5916)
  • ​दो सुजुकी एक्सेस स्कूटर (MP 04 ZZ 3383 और MP 04 ZD 3651)

इनकी रही मुख्य भूमिका

​इस कामयाबी में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश पाल सिंह चौहान, उनि. शेषनाथ सिंह, प्र.आर. आशीष सिंह, राम अवतार शर्मा और आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह जादौन सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से शहर की अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Hot this week

भोपाल: शनिवार को 50 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 50 इलाकों में शनिवार को...

प्यार में नाकाम महिला इंजीनियर ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

​भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में एक 25 वर्षीय...

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का ऐक्शन; सीएम हाउस घेराव से पहले खदेड़ा, कई घायल

​भोपाल | मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों द्वारा...

महिलाओं को घायल कर लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में महिलाओं के...

Topics

भोपाल: शनिवार को 50 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 50 इलाकों में शनिवार को...

महिलाओं को घायल कर लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में महिलाओं के...

12वीं में फेल होने पर छात्रा ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर इलाके में एक दिल...

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1.40 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर में घर बैठे नौकरी (वर्क फ्रॉम होम)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img