Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

लिंक पर क्लिक करते ही किसान का मोबाइल हैक, बैंक पहुँचने से पहले ही खाते से उड़े 2 लाख

भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चींचली में एक किसान साइबर ठगी का शिकार हो गया। शातिर ठगों ने एक फर्जी लिंक के जरिए किसान का मोबाइल हैक कर उनके दो अलग-अलग खातों से कुल 2 लाख रुपए पार कर दिए। हैरानी की बात यह है कि जब पीड़ित पैसे कटने की शिकायत करने बैंक की शाखा पहुँच रहा था, तभी रास्ते में उसके मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आते रहे।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय किसान अबरार खान के मोबाइल पर एक संदिग्ध लिंक आया था। जैसे ही उन्होंने उस पर क्लिक किया, उनका फोन हैक हो गया। कुछ ही देर में उनके पहले खाते से 50 हजार रुपए कटने का मैसेज आया। अबरार तुरंत घर से महज 500 मीटर दूर स्थित बैंक की ओर भागे, लेकिन बैंक पहुँचने तक उनके मोबाइल पर यूपीआई के जरिए पैसे कटने के लगातार मैसेज आते रहे।

खाता ब्लॉक होते-होते भी कट गए पैसे

पीड़ित जब बैंक पहुँचा, तब तक डेढ़ लाख रुपए कट चुके थे। उसने तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और खाता ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कराई। लेकिन बैंक जब तक सिस्टम पर कार्रवाई करता, तब तक ठगों ने 50 हजार रुपए और निकाल लिए। इस तरह 50-50 हजार की चार किस्तों में किसान की मेहनत की कमाई के 2 लाख रुपए साफ हो गए।

पुलिस की जांच जारी

जांच अधिकारी शिवेंद्र मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में बैंक को भी यह नहीं पता चला है कि राशि किस खाते में ट्रांसफर हुई है। पुलिस ने बैंक प्रबंधन को पत्र लिखकर उच्च अधिकारियों से ट्रांजेक्शन ट्रेल (पैसों का रूट) की जानकारी मांगी है। तकनीकी डेटा मिलने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की जाएगी।

सावधानी जरूरी: किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें। ऐसा करना आपका बैंक खाता और निजी डेटा दोनों खतरे में डाल सकता है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img