Saturday, November 14, 2026
21.1 C
Bhopal

लिंक पर क्लिक करते ही किसान का मोबाइल हैक, बैंक पहुँचने से पहले ही खाते से उड़े 2 लाख

​

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चींचली में एक किसान साइबर ठगी का शिकार हो गया। शातिर ठगों ने एक फर्जी लिंक के जरिए किसान का मोबाइल हैक कर उनके दो अलग-अलग खातों से कुल 2 लाख रुपए पार कर दिए। हैरानी की बात यह है कि जब पीड़ित पैसे कटने की शिकायत करने बैंक की शाखा पहुँच रहा था, तभी रास्ते में उसके मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आते रहे।

​क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय किसान अबरार खान के मोबाइल पर एक संदिग्ध लिंक आया था। जैसे ही उन्होंने उस पर क्लिक किया, उनका फोन हैक हो गया। कुछ ही देर में उनके पहले खाते से 50 हजार रुपए कटने का मैसेज आया। अबरार तुरंत घर से महज 500 मीटर दूर स्थित बैंक की ओर भागे, लेकिन बैंक पहुँचने तक उनके मोबाइल पर यूपीआई के जरिए पैसे कटने के लगातार मैसेज आते रहे।

​खाता ब्लॉक होते-होते भी कट गए पैसे

पीड़ित जब बैंक पहुँचा, तब तक डेढ़ लाख रुपए कट चुके थे। उसने तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और खाता ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कराई। लेकिन बैंक जब तक सिस्टम पर कार्रवाई करता, तब तक ठगों ने 50 हजार रुपए और निकाल लिए। इस तरह 50-50 हजार की चार किस्तों में किसान की मेहनत की कमाई के 2 लाख रुपए साफ हो गए।

​पुलिस की जांच जारी

जांच अधिकारी शिवेंद्र मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में बैंक को भी यह नहीं पता चला है कि राशि किस खाते में ट्रांसफर हुई है। पुलिस ने बैंक प्रबंधन को पत्र लिखकर उच्च अधिकारियों से ट्रांजेक्शन ट्रेल (पैसों का रूट) की जानकारी मांगी है। तकनीकी डेटा मिलने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की जाएगी।

​सावधानी जरूरी: किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें। ऐसा करना आपका बैंक खाता और निजी डेटा दोनों खतरे में डाल सकता है।

Hot this week

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img