Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

भोपाल: बीटेक छात्र ने जहर खाकर दी जान, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम

भोपाल। राजधानी के टीटी नगर इलाके में रहने वाले एक बीटेक छात्र ने शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय हिमांशु लोवंशी के रूप में हुई है, जो टीआईटी कॉलेज में सेकंड ईयर का छात्र था। रविवार सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

दोस्त को फोन कर कहा- ‘जहर खा लिया है’

​पुलिस के मुताबिक, हिमांशु ने शनिवार रात जहर खाने के बाद अपने एक दोस्त को फोन किया था। उसने बताया कि वह हबीबगंज इलाके में है और कुछ ही देर में घर पहुंच जाएगा। घबराए दोस्तों ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन और दोस्त उसे ढूंढते हुए नर्मदा अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया।

इकलौता चिराग था हिमांशु

​हिमांशु अर्जुन नगर का निवासी था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता ने बताया कि हिमांशु ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था, वरना परिवार उसकी हर संभव मदद करता।

प्रेम प्रसंग की आशंका

​पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने हिमांशु का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स व चैट खंगाली जा रही है। टीटी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img