Saturday, November 14, 2026
21.1 C
Bhopal

भोपाल: बीटेक छात्र ने जहर खाकर दी जान, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर इलाके में रहने वाले एक बीटेक छात्र ने शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय हिमांशु लोवंशी के रूप में हुई है, जो टीआईटी कॉलेज में सेकंड ईयर का छात्र था। रविवार सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

​दोस्त को फोन कर कहा- ‘जहर खा लिया है’

​पुलिस के मुताबिक, हिमांशु ने शनिवार रात जहर खाने के बाद अपने एक दोस्त को फोन किया था। उसने बताया कि वह हबीबगंज इलाके में है और कुछ ही देर में घर पहुंच जाएगा। घबराए दोस्तों ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन और दोस्त उसे ढूंढते हुए नर्मदा अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया।

​इकलौता चिराग था हिमांशु

​हिमांशु अर्जुन नगर का निवासी था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पिता ने बताया कि हिमांशु ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था, वरना परिवार उसकी हर संभव मदद करता।

​प्रेम प्रसंग की आशंका

​पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने हिमांशु का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स व चैट खंगाली जा रही है। टीटी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img