Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख ऐंठे, आरोपी महिला पर केस दर्ज

​सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने रेलवे कर्मचारी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर करीब 21 लाख 13 हजार रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया वीडियो

शिकायत के अनुसार, आरोपी पूजा उर्फ सिया चौहान ने सुनियोजित तरीके से रेलवे कर्मचारी से संपर्क बढ़ाया। आरोप है कि वह पीड़ित को मंदसौर के रामटेकरी स्थित एक मकान में ले गई, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इसके बाद वीडियो वायरल करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

​कर्ज लेकर चुकाई रकम

बदनामी के डर से पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में 21 लाख रुपये से अधिक की राशि महिला के खाते में ट्रांसफर की। हालात यह हो गए कि कर्मचारी को लोन तक लेना पड़ा। जब पीड़ित ने और पैसे देने से मना किया, तो आरोपी महिला ने उसके घर जाकर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।

​पुलिस की कार्रवाई

सीतामऊ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img