Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

नाबालिग से ज्यादती करने वाला आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

इंदौर। शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा किया और फिर एक होटल में उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। घटना के दो महीने बाद, जब पीड़िता के पास से एक छिपा हुआ मोबाइल मिला, तब जाकर इस पूरी काली करतूत का खुलासा हुआ।

फरवरी में हुई थी वारदात

​पुलिस के अनुसार, घटना फरवरी महीने की है। पीड़िता की मां ने बताया कि जब उसके पति काम के सिलसिले में शहर से बाहर गए थे, तभी उनकी नाबालिग बेटी अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह उज्जैन में है। परिजन जब उज्जैन के नानाखेड़ा पहुंचे, तो लड़की वहां रोशन यादव नाम के युवक के साथ मिली। उस वक्त बदनामी के डर और समझाइश के बाद मामला शांत हो गया था और परिजन बेटी को घर ले आए थे।

मोबाइल ने खोला राज

​मामले में मोड़ तब आया जब दो दिन पहले परिजनों को लड़की के पास से एक गुप्त मोबाइल फोन मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर पीड़िता ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि:

  • ​आरोपी रोशन उसे होटल ले गया था जहाँ उसने गलत काम किया।
  • ​यह मोबाइल आरोपी ने ही उसे दिया था ताकि वह संपर्क में रहे।
  • ​आरोपी उसे लगातार फोन पर बात करने के लिए धमका रहा था और शिकायत करने पर बदनाम करने की धमकी दे रहा था।

Hot this week

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img