Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख ऐंठे, आरोपी महिला पर केस दर्ज

सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने रेलवे कर्मचारी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर करीब 21 लाख 13 हजार रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया वीडियो

शिकायत के अनुसार, आरोपी पूजा उर्फ सिया चौहान ने सुनियोजित तरीके से रेलवे कर्मचारी से संपर्क बढ़ाया। आरोप है कि वह पीड़ित को मंदसौर के रामटेकरी स्थित एक मकान में ले गई, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इसके बाद वीडियो वायरल करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

कर्ज लेकर चुकाई रकम

बदनामी के डर से पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में 21 लाख रुपये से अधिक की राशि महिला के खाते में ट्रांसफर की। हालात यह हो गए कि कर्मचारी को लोन तक लेना पड़ा। जब पीड़ित ने और पैसे देने से मना किया, तो आरोपी महिला ने उसके घर जाकर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस की कार्रवाई

सीतामऊ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img