Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

सुपर कॉरिडोर पर जैन मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख की चांदी की मूर्तियां पार

इंदौर। शहर में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाली गैंग ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुपर कॉरिडोर स्थित ‘ग्रेटर बाबा जैन मंदिर’ में सोमवार तड़के बदमाशों ने धावा बोलकर भगवान की 5 चांदी की मूर्तियां और 28 कलश समेत करीब 10 लाख रुपए से अधिक का माल समेट लिया।

42 मिनट तक मंदिर में रहे चोर

CCTV फुटेज के अनुसार, बदमाश रात 2:18 बजे मंदिर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और करीब 3:00 बजे तक वहां रहे। इस दौरान उन्होंने मंदिर के शटर और दरवाजों के ताले तोड़े। हैरानी की बात यह है कि मंदिर में मौजूद चौकीदार और सफाईकर्मी को वारदात की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब एक महिला श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंची, तब इस बड़ी चोरी का खुलासा हुआ।

रेकी कर दिया वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि चोरों ने घटना से पहले मंदिर की रेकी की थी। मंदिर समिति के मुताबिक, चांदी की प्रतिमाओं के अलावा अष्टधातु की मूर्तियां, एक शिला और शांति धारा भी चोरी हुई है। समाज के लोगों ने मौके पर पहुंचकर अपना कड़ा विरोध जताया है।

पुलिस की जांच शुरू

एरोड्रम पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज में दिख रहे संदिग्धों का हुलिया पिछली कुछ चोरियों के आरोपियों से मिल रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img