Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

अवैध छुरी के साथ लक्की सेन गिरफ्तार, टीटी नगर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

​भोपाल। राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक लोहे की धारदार छुरी और वारदात में इस्तेमाल की जा रही मोपेड जब्त की है।

​मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, रविवार को सूचना मिली थी कि लाडली लक्ष्मी वाटिका के पास एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ किसी वारदात की फिराक में खड़ा है। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसकी मोपेड (सुजुकी एक्सेस) की डिग्गी से एक अवैध छुरी बरामद हुई।

​पुराना अपराधी है आरोपी

पकड़े गए आरोपी की पहचान लक्की सेन (20 वर्ष), निवासी ज्योतिबाफुले नगर (हबीबगंज) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही टीटी नगर और हबीबगंज थाने में मारपीट और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

​इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव सिंह दौहर, उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक नदीम खान, अनंत सोमवंशी, ऋषिकेश राय और आरक्षक अविनाश भारती व धर्मवीर सिंह की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img