Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला को नोच-नोचकर मार डाला

बड़वानी। शहर के राजघाट रोड स्थित ईंट भट्टे के पास शुक्रवार शाम आवारा कुत्तों के एक खूंखार झुंड ने 35 वर्षीय महिला की जान ले ली। मृतका की पहचान पाटी नाका निवासी लीला बाई (पति दिलीप बकावले) के रूप में हुई है।

क्या है मामला?

लीला बाई शाम करीब 5 बजे ईंट भट्टे के पास लकड़ियाँ बीनने गई थीं। तभी अचानक 5-6 कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला को जमीन पर गिराकर उनके गले, चेहरे और पेट पर बुरी तरह नोच डाला। पास ही काम कर रहे एक मजदूर ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद से इलाके में दहशत और गुस्सा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका से बार-बार शिकायत के बावजूद आवारा कुत्तों के आतंक पर लगाम नहीं लगाई जा रही है। शहर के मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में कुत्तों का डेरा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है।

क्या कहती है नगर पालिका?

इधर, सीएमओ सोनाली शर्मा का कहना है कि घटना स्थल नगरीय सीमा से बाहर है। उन्होंने दावा किया कि शहर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत कुत्तों के काटने से ही हुई है या किसी अन्य कारण से। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img