Tuesday, August 11, 2026
24 C
Bhopal

प्रेमी के साथ कोर्ट से लौट रही गर्भवती महिला का पति ने बीच सड़क किया अपहरण

ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहाँ कोर्ट से लौट रही 6 महीने की गर्भवती महिला को उसके पति ने परिजनों के साथ मिलकर बीच सड़क से अगवा कर लिया।

​मिली जानकारी के अनुसार, भिंड निवासी महिला अपने प्रेमी रामेंद्र सिंह भदौरिया के साथ गाड़ी से वापस लौट रही थी। चेतकपुरी और नाका चंद्रवदनी चौराहे के बीच पति ने अपने भाई, पिता और बहन के साथ मिलकर गाड़ी रोकी, प्रेमी के साथ मारपीट की और महिला को जबरन अपनी गाड़ी में डालकर ले गए।

​महिला के प्रेमी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। CSP हिना खान ने बताया कि महिला हाईकोर्ट में अपने पति से अलग रहने के बयान देकर लौट रही थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और शहर के सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश और महिला की सुरक्षित बरामदगी के लिए टीमें गठित की हैं। पुलिस का कहना है कि महिला को ढूंढना उनकी पहली प्राथमिकता है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img