Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला को नोच-नोचकर मार डाला

​बड़वानी। शहर के राजघाट रोड स्थित ईंट भट्टे के पास शुक्रवार शाम आवारा कुत्तों के एक खूंखार झुंड ने 35 वर्षीय महिला की जान ले ली। मृतका की पहचान पाटी नाका निवासी लीला बाई (पति दिलीप बकावले) के रूप में हुई है।

​क्या है मामला?

लीला बाई शाम करीब 5 बजे ईंट भट्टे के पास लकड़ियाँ बीनने गई थीं। तभी अचानक 5-6 कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला को जमीन पर गिराकर उनके गले, चेहरे और पेट पर बुरी तरह नोच डाला। पास ही काम कर रहे एक मजदूर ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

​स्थानीय लोगों में आक्रोश

घटना के बाद से इलाके में दहशत और गुस्सा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका से बार-बार शिकायत के बावजूद आवारा कुत्तों के आतंक पर लगाम नहीं लगाई जा रही है। शहर के मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में कुत्तों का डेरा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है।

​क्या कहती है नगर पालिका?

इधर, सीएमओ सोनाली शर्मा का कहना है कि घटना स्थल नगरीय सीमा से बाहर है। उन्होंने दावा किया कि शहर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत कुत्तों के काटने से ही हुई है या किसी अन्य कारण से। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img