Wednesday, June 17, 2026
38 C
Bhopal

भोपाल में प्रशासन का बुलडोजर: सरकारी जमीन से हटाए 89 अवैध निर्माण, 8 करोड़ की जमीन मुक्त

भोपाल। शहर में शनिवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग इलाकों में 89 अवैध मकानों और दुकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। प्रशासन ने करीब 7.5 एकड़ सरकारी जमीन को भू-माफिया और अवैध कब्जेदारों के चंगुल से मुक्त कराया है, जिसकी अनुमानित कीमत 8 करोड़ रुपए से अधिक है।

छावनी पठार और कजलीखेड़ा में चली कार्रवाई

हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में छावनी पठार में नेशनल हाईवे की ढाई एकड़ जमीन से कब्जा हटाया गया। यहाँ 54 कच्चे-पक्के निर्माण किए गए थे। दूसरी ओर, कोलार रोड स्थित कजलीखेड़ा में प्रशासन ने 5 एकड़ सरकारी जमीन पर बने 35 मकानों को जमींदोज किया। प्रशासन के अनुसार, इन जमीनों पर लंबे समय से अवैध कब्जा था और कई लोगों ने तो 4 से 5 हजार स्क्वेयर फीट जमीन घेर रखी थी।

शांतिपूर्ण रही कार्रवाई

अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद या हंगामे से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। संबंधित क्षेत्रों में पहले ही नोटिस जारी कर प्रशासन ने चेतावनी दी थी, जिसके बाद शनिवार को पूरी सख्ती के साथ ये निर्माण हटा दिए गए।

Hot this week

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...

Topics

नशे में धुत कार चालक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

​मंडीदीप। शहर के रॉयल पार्क सिटी गेट के पास...

भोपाल: सैंडविच में निकली मरी मक्खी, फूड सेफ्टी विभाग तक पहुँचा मामला

​भोपाल। शहर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक फास्ट फूड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img