Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

अपहरण मामला: प्रेमी का साथ छोड़ पति-बच्चों के पास लौटी महिला, पलटा यू-टर्न

​ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के माधव नगर गेट के सामने हुए चर्चित अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस विवाहिता ने हाईकोर्ट में प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई थी, उसने अब अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहने का फैसला कर लिया है।

​क्या था पूरा मामला?

मुरैना निवासी खुशबू तोमर करीब डेढ़ साल पहले अपने पति रामू तोमर और बच्चों को छोड़कर भिंड निवासी रामवेन्द्र भदौरिया के साथ चली गई थी। पति ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। शुक्रवार को कोर्ट में पेश होने के बाद खुशबू अपने प्रेमी के साथ जा रही थी, तभी रास्ते में पति और उसके परिजनों ने उसे कार में बैठा लिया। इसके बाद प्रेमी ने अपहरण का केस दर्ज कराया था।

​पुलिस दबाव में बदली राय

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार सक्रिय थी। इसी दौरान महिला मुरैना के देवगढ़ थाने पहुंची और अपने बयान बदल दिए। पुलिस की टीम उसे वापस ग्वालियर ले आई, जहाँ उसने अधिकारियों को बताया कि अब वह अपने प्रेमी के साथ नहीं, बल्कि अपने पति व बच्चों के साथ खुशी-खुशी रहना चाहती है।

​झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षित है। चूंकि मामला हाईकोर्ट से जुड़ा है, इसलिए अब उसके बयान नियमानुसार न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img