Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल: थाने के सामने महिला खनिज अधिकारी को खनन माफिया की धमकी, ‘नौकरी खा जाएंगे’

​भोपाल। राजधानी में खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने पुलिस थाने के ठीक सामने महिला खनिज अधिकारी को ही धमका दिया। कजलीखेड़ा में गुरुवार देर रात कार्रवाई के दौरान खनिज इंस्पेक्टर सुची माथुर और उनकी टीम को न केवल घेरा गया, बल्कि डंपर छुड़ाने के लिए उन पर दबाव बनाते हुए ‘नौकरी खा जाने’ की धमकी दी गई।

​क्या है पूरा मामला?

खनिज इंस्पेक्टर सुची माथुर गुरुवार रात करीब 11:30 बजे नीलबड़ चेकपोस्ट के पास अवैध परिवहन करने वाले डंपरों की जांच कर रही थीं। टीम ने डंपरों को पकड़कर जब थाने पहुँचाया, तो वहां माफिया राहुल यादव और ज्ञान सिंह यादव अपने साथियों के साथ पहुँच गए। उन्होंने थाने के गेट पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर रास्ता रोक लिया और पुलिस के सामने ही महिला अधिकारी से बदसलूकी की।

​पुलिस की कार्रवाई

इस मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल यादव, ज्ञान सिंह यादव और उनके साथियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, अवैध उत्खनन और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। डीसीपी जोन-4 आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि आरोपियों को नोटिस जारी कर तलब किया जा रहा है और जब्त डंपरों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

​शनिवार को पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की, लेकिन वे फरार मिले। मामले पर प्रतिक्रिया के लिए खनिज विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img