Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

अपहरण मामला: प्रेमी का साथ छोड़ पति-बच्चों के पास लौटी महिला, पलटा यू-टर्न

ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के माधव नगर गेट के सामने हुए चर्चित अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस विवाहिता ने हाईकोर्ट में प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई थी, उसने अब अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहने का फैसला कर लिया है।

क्या था पूरा मामला?

मुरैना निवासी खुशबू तोमर करीब डेढ़ साल पहले अपने पति रामू तोमर और बच्चों को छोड़कर भिंड निवासी रामवेन्द्र भदौरिया के साथ चली गई थी। पति ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। शुक्रवार को कोर्ट में पेश होने के बाद खुशबू अपने प्रेमी के साथ जा रही थी, तभी रास्ते में पति और उसके परिजनों ने उसे कार में बैठा लिया। इसके बाद प्रेमी ने अपहरण का केस दर्ज कराया था।

पुलिस दबाव में बदली राय

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार सक्रिय थी। इसी दौरान महिला मुरैना के देवगढ़ थाने पहुंची और अपने बयान बदल दिए। पुलिस की टीम उसे वापस ग्वालियर ले आई, जहाँ उसने अधिकारियों को बताया कि अब वह अपने प्रेमी के साथ नहीं, बल्कि अपने पति व बच्चों के साथ खुशी-खुशी रहना चाहती है।

​झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षित है। चूंकि मामला हाईकोर्ट से जुड़ा है, इसलिए अब उसके बयान नियमानुसार न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img