Wednesday, August 12, 2026
24.9 C
Bhopal

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी दुष्कर्म और हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। विशेष न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल की अदालत ने मुख्य आरोपी अविनाश साहू और जस्टिन राज को दोषी करार देते हुए ‘शेष प्राकृतिक जीवन’ तक सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर 8-8 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

क्या था मामला?

30 अप्रैल 2019 को आठवीं कक्षा की एक छात्रा अपनी बुआ और उसके मित्र अविनाश के साथ मनुआभान टेकरी घूमने गई थी। वहां आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी नृशंस हत्या कर दी थी। शव को 100 फीट गहरी खाई में छिपाकर आरोपी खुद उसे ढूंढने का नाटक करते रहे।

सीबीआई की क्लीन चिट को अदालत ने नकारा

पुलिस की जांच के बाद राज्य सरकार ने मामले को सीबीआई को सौंपा था, लेकिन सीबीआई ने आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए क्लोजर रिपोर्ट लगा दी थी। हालांकि, अदालत ने इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया और साक्ष्यों के आधार पर सुनवाई जारी रखी। अंततः डीएनए रिपोर्ट, मेडिकल साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनिश्चित की।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img