Wednesday, June 24, 2026
24.8 C
Bhopal

भोपाल देहात: ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान से साइबर ठगों को मात देने की तैयारी

भोपाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, जिला भोपाल (देहात) में साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता का बड़ा अभियान ‘सेफ क्लिक 2.0’ शुरू हो गया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री पंकज कुमार पाण्डेय ने थाना परवलिया सड़क क्षेत्र से इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

​सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 300 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए गए। श्री पाण्डेय ने छात्रों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड और ओटीपी ठगी जैसे खतरों से आगाह करते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले ‘रुको, सोचो और एक्शन लो’ का मंत्र अपनाएं।

जागरूकता रथ हुआ रवाना

पुलिस अधीक्षक ने साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांव-गांव घूमकर लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताएगा। साथ ही, परवलिया ग्राम में ग्रामीणों के साथ संवाद कर उन्हें हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई।

​पुलिस का कहना है कि आगामी दिनों में स्कूलों, कॉलेजों और बाजारों में भी इस तरह के जागरूकता शिविर लगाकर आमजन को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के लिए सतर्क किया जाएगा।

Hot this week

कटारा हिल्स पुलिस ने सुलझाया एक महीने पुराना ‘ब्लाइंड मर्डर’, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। कटारा हिल्स पुलिस ने एक महीने पहले इकोलॉजिकल...

भोपाल: पुलिस ने 2-2 हजार के इनामी तीन शातिर बदमाशों को दबोचा

​भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय...

स्कूलों की रसोई में लापरवाही, कई जगह मिला एक्सपायरी सामान; प्रशासन सख्त

​इंदौर। शिशुकुंज स्कूल में बच्चों के बीमार होने की...

Topics

भोपाल में युवक ने सेक्स करने से मना करा तो कर दी हत्या

भोपाल: कटारा हिल्स थाना पुलिस ने इकोलॉजिकल पार्क के...

भावांतर योजना में 7 लाख का गबन, पूर्व समिति प्रबंधक पर FIR

​अशोकनगर/चंदेरी। जिले के चंदेरी में भावांतर भुगतान योजना के...

रिटायर्ड महिला से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.57 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के सरदार पाटनकर साहब का बाड़ा निवासी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img