Saturday, June 27, 2026
32.4 C
Bhopal

एसबीआई गोल्ड लोन फर्जीवाड़े में फंसे बैंककर्मी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

विदिशा। शहर में करोड़ों रुपये के एसबीआई गोल्ड लोन फर्जीवाड़े की जांच के बीच शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। मामले में जांच के दायरे में आए बैंककर्मी मनोज सोनी ने अपने खामखेड़ा स्थित फार्म हाउस पर कथित तौर पर बंदूक से खुद को गोली मार ली।

​गंभीर हालत में उन्हें पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, शरीर के ऊपरी हिस्से में छर्रे लगे हैं, जिनमें से एक दिल के पास फंसा हुआ है। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है।

जांच एजेंसी की कार्रवाई के बाद तनाव

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियां लंबे समय से जिले में हुए बड़े गोल्ड लोन घोटाले की जांच कर रही हैं। दो दिन पहले ही जांच टीम ने मनोज सोनी के परिवार से जुड़े ‘एमपी ज्वैलर्स’ प्रतिष्ठान पर दबिश दी थी। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद से बैंककर्मी भारी तनाव में थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

Topics

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img