Monday, October 12, 2026
21.9 C
Bhopal

एसबीआई गोल्ड लोन फर्जीवाड़े में फंसे बैंककर्मी ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

​विदिशा। शहर में करोड़ों रुपये के एसबीआई गोल्ड लोन फर्जीवाड़े की जांच के बीच शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। मामले में जांच के दायरे में आए बैंककर्मी मनोज सोनी ने अपने खामखेड़ा स्थित फार्म हाउस पर कथित तौर पर बंदूक से खुद को गोली मार ली।

​गंभीर हालत में उन्हें पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, शरीर के ऊपरी हिस्से में छर्रे लगे हैं, जिनमें से एक दिल के पास फंसा हुआ है। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है।

​जांच एजेंसी की कार्रवाई के बाद तनाव

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियां लंबे समय से जिले में हुए बड़े गोल्ड लोन घोटाले की जांच कर रही हैं। दो दिन पहले ही जांच टीम ने मनोज सोनी के परिवार से जुड़े ‘एमपी ज्वैलर्स’ प्रतिष्ठान पर दबिश दी थी। माना जा रहा है कि इस कार्रवाई के बाद से बैंककर्मी भारी तनाव में थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img