Saturday, October 24, 2026
25.5 C
Bhopal

उमा भारती ने शराब दुकान में बरसाए पत्थर

उमा भारती ने शराब दुकान में बरसाए पत्थर:वाइन शॉप में घुसकर पत्थर से बोतलें फोड़ीं, कहा- महिलाओं से बदतमीजी करते हैं शराबीभोपाल3 मिनट पहलेमध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने रविवार को एक शराब दुकान को निशाना बनाया। उमा अचानक भोपाल की एक शराब दुकान पर पहुंचीं और पत्थर से बोतलें फोड़ दीं। पूर्व सीएम शाम करीब साढ़े 4 बजे भेल क्षेत्र के बरखेड़ा पठानी पहुंचीं। यहां आजाद नगर में शराब की एक दुकान है। उमा दुकान में घुसीं और पत्थर से बोतलें तोड़ दीं। उमा कई बार राज्य में शराबबंदी की मांग कर चुकी हैं।कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने उमा को साहसी बताते हुए उनकी तारीफ की। पटवारी ने कहा- भाजपा में कोई तो है, जिसकी कथनी और करनी में अंतर नहीं है।स्थानीय लोग जुटेउमा के आजाद नगर पहुंचने पर बड़ी तादाद में स्थानीय लोग जुट गए। इसके बाद पूर्व सीएम ने पत्थर उठाया और दुकान में घुसकर बोतलें तोड़ दीं। उमा की दबंगई से सहमे ठेकेदार ने पुलिस को सूचना तक नहीं दी। भारती ने कहा- यह मजदूरों की बस्ती है। पास में मंदिर हैं और स्कूल हैं। जब लड़कियां और महिलाएं छतों पर खड़ी होती हैं तो शराबी लोग उनके तरफ मुंह करके लघु शंका तक करते हैं। यह महिलाओं का अपमान हैं।

Hot this week

छोला इलाके में थिंक गैस की लाइन में लगी आग, जेसीबी से खुदाई के दौरान हुआ लीकेज

भोपाल: राजधानी के छोला इलाके में शनिवार दोपहर थिंक गैस...

नेशनल हेराल्ड जमीन मामला: बीडीए का केस कोर्ट ने खारिज किया

भोपाल: भोपाल के एमपी नगर स्थित नेशनल हेराल्ड की जमीन...

पान मसाला सिंडिकेट पर कार्रवाई में अलमारी से निकली 32 बोर की पिस्टल

ग्वालियर: फर्जी और अवैध पान मसाले की पैकिंग के सिंडिकेट...

बंदूक रखते समय चली गोली से आबकारी अधिकारी की पत्नी की मौत

सतना: सतना की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में सहायक आबकारी अधिकारी...

Topics

देवास में पुलिस दबिश: जुआ खेलते छत से कूदे आरोपी, वीडियो वायरल

देवास (भवानी सागर)। भवानी सागर क्षेत्र में शुक्रवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img