Saturday, July 25, 2026
24.1 C
Bhopal

बांग्लादेशी आतंकी पकड़ाए:भारी मात्रा में जेहादी साहित्य, लैपटॉप और संदिग्ध दस्तावेज बरामद; तैयार कर रहे थे स्लीपर सेल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ATS ने 4 आतंकियों को पकड़ा है। प्रारंभिक पूछताछ में इनका बांग्लादेशी होना पाया गया है। जो कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-मुजाहिद्दीन (बांग्लादेश) के सदस्य हैं। वे यहां रहकर आतंकी गतिविधियों के लिए स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे। ताकि भविष्य में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा सके। इनमें से दो आतंकी ऐशबाग इलाके की फातिमा मस्जिद के पास किराए से रह रहे थे। इनकी निशानदेही पर करोंद इलाके की खातिजा मस्जिद के करीब एक घर में रह रहे 2 और आतंकियों को पकड़ा गया। हिरासत में लिए गए आतंकियों से भारी मात्रा में जेहादी साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं।इससे पहले मध्य प्रदेश ATS को सूचना मिली थी कि भोपाल में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। पड़ताल के बाद शनिवार देर रात 3:30 बजे पुलिस ऐशबाग पहुंची और एक बिल्डिंग में छापा मारा। यहां पुलिस के आने की भनक लगने पर आतंकियों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। जिसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई और वहां से दो लोगों को पकड़ा गया। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी आतंकियों के JMB से जुड़े होने की पुष्टि की है।गिरफ्तार आतंकियों के नाम- फजहर अली (32) उर्फ मेहमूद पिता अशरफ इस्लाम- मोहम्मद अकील (24) उर्फ अहमद पिता नूर अहमद शेख- जहूरउद्दीन (28) उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलोन पठान उर्फ जौहर अली पिता शाहिद पठान- फजहर जैनुल आबदीन उर्फ अकरम अल हसन उर्फ हुसैन पिता अब्दुल रहमानकई विस्फोटों में शामिल रहा जमात-ए-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (JMB)- साल 2005 में बांग्लादेश के 50 शहरों व कस्बों में 300 स्थानों पर करीब 500 बम विस्फोट हुए थे। ये धमाके JMB ने ही कराए थे। – साल 2014 में पश्चिम बंगाल के बर्धमान में बम ब्लास्ट हुआ था, जिसमें दो लोग मारे गए थे। – साल 2018 में बोधगया में बम ब्लास्ट हुआ था, वो भी इसी संगठन ने किया था। – साल 2019 में भारत सरकार ने इसे 5 साल के लिए प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया।

Hot this week

भोपाल: हनुमानगंज पुलिस की कार्रवाई, 747 ग्राम गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे...

भोपाल (ग्रामीण): नाबालिग बच्चों के मामलों में संवेदनशीलता से करें कार्रवाई – एसपी पंकज कुमार पाण्डेय

​भोपाल: ​भोपाल (ग्रामीण) पुलिस और 'आवाज़' संस्था के संयुक्त तत्वावधान...

क्रोमा को उपभोक्ता आयोग का झटका: वॉटर प्यूरीफायर न देने पर देना होगा हर्जाना

​भोपाल ​पैसे लेने के बावजूद वॉटर प्यूरीफायर न देना क्रोमा...

भोपाल में कमर्शियल नोटिस पर घमासान: बीसीसीआई ने की कार्रवाई रोकने की मांग, मिक्स लैंड यूज नीति लागू करने पर जोर

​भोपाल: ​राजधानी में आवासीय (रेसिडेंशियल) भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने...

गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने आरोपों को माना गंभीर

​भोपाल ​चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज...

Topics

क्रोमा को उपभोक्ता आयोग का झटका: वॉटर प्यूरीफायर न देने पर देना होगा हर्जाना

​भोपाल ​पैसे लेने के बावजूद वॉटर प्यूरीफायर न देना क्रोमा...

भोपाल में कमर्शियल नोटिस पर घमासान: बीसीसीआई ने की कार्रवाई रोकने की मांग, मिक्स लैंड यूज नीति लागू करने पर जोर

​भोपाल: ​राजधानी में आवासीय (रेसिडेंशियल) भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने...

गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने आरोपों को माना गंभीर

​भोपाल ​चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज...

तीन मोहरों के पास टी स्टॉल पर युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल

​भोपाल। शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन मोहरों...

सतना: नलों से आ रहा कीड़ों वाला गंदा पानी, जल संकट गहराया

​सतना: शहर में नगर निगम की पेयजल व्यवस्था एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img