Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बड़ी लापरवाही, चालान के दौरान स्कूटी लेकर फरार हुआ युवक

​भोपाल। शहर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की एक अजीब और हैरान कर देने वाली लापरवाही सामने आई है। सेंट्रल लाइब्रेरी चौराहे पर चेकिंग कर रहे एक आरक्षक ने कथित तौर पर स्कूटी सवार की चाबी निकाल ली और फिर उसी स्कूटी को एक अनजान व्यक्ति लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

​क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता नदीम आलम के अनुसार, 13 जुलाई की रात उनका बहनोई मोहम्मद सगीर स्कूटी (एमपी-04-ज़ेडवाई-8982) से इब्राहिमपुरा जा रहे थे। चौराहे पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और 300 रुपये का चालान काटा। राशि न होने पर सगीर ने नदीम को पैसे लाने के लिए बुलाया। आरोप है कि इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने चाबी एक अज्ञात युवक को दे दी, जो स्कूटी लेकर भाग निकला। पीड़ित का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने अभद्र व्यवहार करते हुए उनसे कहा, “चाचा, अब तुम्हारी गाड़ी गई।”

​थानों के चक्कर काटता रहा पीड़ित

घटना के बाद पीड़ित मंगलवारा, तलैया, हनुमानगंज और गौतम नगर थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन हर थाने ने अधिकार क्षेत्र का हवाला देकर मामला दर्ज करने से पल्ला झाड़ लिया। ट्रैफिक पुलिस ने भी वहां अपनी टीम की मौजूदगी से इनकार कर दिया।

​क्या बोले आरक्षक और पुलिस

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हनुमानगंज थाने के आरक्षक दिनेश डेहरिया ने सफाई दी है कि उन्होंने चाबी नहीं दी, बल्कि चाबी स्कूटी में ही लगी थी। वहीं, मंगलवारा थाना प्रभारी अजय सोनी ने माना कि चेकिंग उनके इलाके में हो रही थी और मामले की जांच की जा रही है।

​विशेषज्ञों की राय: पूर्व डीजी मैथलीशरण गुप्त के अनुसार, पुलिस को विशेष परिस्थितियों में वाहन सीज करने का अधिकार है, लेकिन सामान्य तौर पर वाहन की चाबी निकालना ‘पुलिस मैनुअल’ के नियमों के खिलाफ है।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img