Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल: बारिश की कामना को लेकर अनोखा टोटका, गधों को खिलाए गुलाब जामुन

​भोपाल। प्रदेश में मानसून के सुस्त पड़ने और बारिश की कमी से परेशान लोगों ने अब प्राचीन लोक परंपराओं का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को राजधानी भोपाल के कोलार तिराहा स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने कुछ लोगों ने इंद्रदेव को मनाने के लिए एक अनोखा टोटका किया। उन्होंने गधों को गुलाब जामुन खिलाकर अच्छी बारिश की प्रार्थना की।

​क्या है मान्यता?

आयोजकों के अनुसार, मालवा-निमाड़ और निमाड़ अंचल में यह एक पुरानी लोकमान्यता है। माना जाता है कि मानसून की बेरुखी के दौरान यदि गधों का सम्मान कर उन्हें मिठाई खिलाई जाए, तो इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और जल्द ही अच्छी वर्षा होती है।

​किसानों की चिंता का समाधान

समाजसेवी मुजाहिद सिद्दीकी ने बताया कि पर्याप्त बारिश न होने से किसान बोवनी को लेकर चिंतित हैं। इसी चिंता को दूर करने और प्रदेश की समृद्धि के लिए यह प्रतीकात्मक आयोजन किया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों और राहगीरों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img