Monday, July 20, 2026
31.3 C
Bhopal

राजगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार

खिलचीपुर। राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र से एक युवती के शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसे घर से अगवा किया, जबरन शादी की और फिर अलग-अलग राज्यों में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया।

धमकी देकर बनाया दबाव

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी राहुल उसे पिछले एक साल से परेशान कर रहा था। वह घर आने और आत्महत्या करने की धमकी देकर उसे मिलने के लिए मजबूर करता था। इसी डर के कारण युवती ने शुरू में चुप्पी साधे रखी।

शादी के नाम पर घुमाया, फिर किया शोषण

आरोप है कि 1 जून को राहुल युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गया। उसने उज्जैन होते हुए भोपाल के आर्य समाज मंदिर में युवती की मर्जी के बिना शादी की। इसके बाद आरोपी उसे गुजरात और राजस्थान के अलग-अलग शहरों में ले गया, जहां वह उसे बंधक बनाकर शारीरिक शोषण करता रहा। युवती का मोबाइल भी छीन लिया गया था ताकि वह परिजनों से संपर्क न कर सके।

परिजनों ने राजस्थान से छुड़ाया

15 जुलाई को युवती के परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद राजस्थान के बारां में उसे ढूंढ निकाला। परिजनों को देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने खिलचीपुर थाने पहुंचकर पूरी आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

कोलार में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, ओआईएसटी दवा में एविल मिलाकर लगाता था इंजेक्शन

​भोपाल: राजधानी के कोलार इलाके में इंजेक्शन से नशा करने...

भोपाल में ई-बसों का ट्रायल रन शुरू, अगस्त से आम जनता कर सकेगी सफर

​भोपाल: राजधानी में पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने...

पोती को जन्म देना पड़ा भारी, दादी ने गला घोंटकर ली मासूम की जान

​टीकमगढ़। जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के बन्नेबुजुर्ग गांव...

मोबाइल बंद होना पड़ा भारी, साइबर ठगों ने किसान के खाते से उड़ाए 1 लाख

​ग्वालियर। शहर के मुरार थाना क्षेत्र में साइबर ठगों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img