Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

सीधी: बीए छात्रा की हत्या का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

​सीधी। चुरहट थाना क्षेत्र के कोष्टा पवाई जंगल में मिले अज्ञात कंकाल के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय पवन कुमार कारपेंटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

​शादी के दबाव से बना विवाद

मृतका 19 वर्षीय प्रियंका साकेत बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक, प्रियंका और पवन के बीच 2022 से प्रेम संबंध थे। पिछले आठ महीनों से प्रियंका शादी का दबाव बना रही थी, जबकि पवन परिवार का हवाला देकर इनकार कर रहा था।

​आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने प्रियंका को समझाने के लिए जंगल बुलाया था, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। विवाद के दौरान आरोपी ने आपा खो दिया और पत्थर से वार कर प्रियंका की निर्मम हत्या कर दी।

​साक्ष्य मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए प्रियंका का मोबाइल बंद कर उसकी बहन को मैसेज भेजा, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद मोबाइल तोड़कर नरकुई नदी में फेंक दिया। 30 जून को जंगल में कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने डीएनए टेस्ट, कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img