Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

भोपाल: किशोरी से रेप का मामला, आरोपी की तलाश जारी

​भोपाल। गौतम नगर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक परिचित युवक उसे फ्लैट पर ले गया और वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

​घटना 13 जुलाई की है, जब किशोरी रहस्यमय तरीके से घर से लापता हो गई थी। पांच दिन बाद शनिवार को घर लौटने पर उसने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

​क्या कहना है पुलिस का?

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जिस युवक पर आरोप है, वह घटना के समय कथित दोस्तों के साथ नहीं था। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही उसकी सही उम्र और घटना की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img