Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

विदिशा में चलती बाइक पर रोमांस और स्टंट: टंकी पर बैठी युवती, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

​विदिशा:

शहर के व्यस्त मार्ग पर चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। यातायात थाने के पास शनिवार रात करीब 8 बजे विवेकानंद चौराहे से बस स्टैंड रोड पर एक युवक बिना हेलमेट के बाइक चला रहा था, जबकि युवती बाइक की टंकी पर एक तरफ पैर करके बैठी थी और उसने युवक के गले में बाहें डाल रखी थीं।

​इस दौरान वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उनका यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस तरह की स्टंटबाजी से ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं और अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ रही है।

​नंबर के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई: टीआई

यातायात थाना प्रभारी आशीष राय ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। वीडियो में दिख रही बाइक के नंबर को तकनीकी माध्यम से ट्रेस किया जा रहा है। वाहन मालिक की पहचान होते ही युवक और युवती के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बिना हेलमेट, खतरनाक ड्राइविंग और अन्य धाराओं में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और लोकप्रियता पाने के लिए जान जोखिम में डालकर इस तरह के स्टंट न करें, यह कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img