भोपाल
मोती मस्जिद के सामने लंबे समय से लगे बैरिकेड्स को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि बैरिकेड्स की वजह से मुख्य बाजारों का रास्ता घूमकर हो गया है, जिससे रोज भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

दमकल समय पर नहीं पहुंच पाई थी
व्यापारियों में नाराजगी इस बात से भी है कि 1 अगस्त को चौक बाजार स्थित एक पुरानी कपड़ा दुकान में आग लग गई थी, लेकिन इन्हीं बैरिकेड्स के कारण दमकल वाहन समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाया था।
पुलिस का पक्ष
दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि पीर गेट की तरफ वाहनों के रॉन्ग साइड आने से हादसों का खतरा बना रहता है, जिसे रोकने के लिए ये बैरिकेड्स लगाए गए हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।




