Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेड्स हटाने की मांग पर व्यापारियों का हंगामा, बाजार बंद कर दिया धरना

​भोपाल

​मोती मस्जिद के सामने लंबे समय से लगे बैरिकेड्स को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि बैरिकेड्स की वजह से मुख्य बाजारों का रास्ता घूमकर हो गया है, जिससे रोज भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

​दमकल समय पर नहीं पहुंच पाई थी

व्यापारियों में नाराजगी इस बात से भी है कि 1 अगस्त को चौक बाजार स्थित एक पुरानी कपड़ा दुकान में आग लग गई थी, लेकिन इन्हीं बैरिकेड्स के कारण दमकल वाहन समय पर मौके पर नहीं पहुंच पाया था।

​पुलिस का पक्ष

दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि पीर गेट की तरफ वाहनों के रॉन्ग साइड आने से हादसों का खतरा बना रहता है, जिसे रोकने के लिए ये बैरिकेड्स लगाए गए हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img