Sunday, August 9, 2026
25.2 C
Bhopal

देवास के कारोबारी की 19.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क

मथुरा/देवास। मथुरा पुलिस ने रिफाइनरी की पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के देवास निवासी तेल कारोबारी अशोक जैन की करीब 19 करोड़ 44 लाख 16 हजार रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली है।

​मथुरा पुलिस की टीम ने बुधवार को देवास पहुंचकर स्थानीय प्रशासन और सोनकच्छ तहसील के सहयोग से यह कार्रवाई की। इस दौरान इंदौर स्थित एक पेट्रोल पंप, देवास जिले में तीन कृषि भूमि और दो आवासीय प्लॉटों को सील कर दिया गया। मौके पर मथुरा जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का ढिंढोरा (मुनादी) पिटवाया गया और कुर्की के आधिकारिक बोर्ड लगा दिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, करीब तीन साल पहले मथुरा के फरह क्षेत्र स्थित सेरसा गांव के पास रिफाइनरी की मुख्य पाइपलाइन में सेंध लगाकर बड़े पैमाने पर तेल चोरी किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग भी की थी।

​पड़ताल में सामने आया कि आरोपी अशोक जैन ने तेल चोरी की अवैध कमाई से मध्य प्रदेश में करोड़ों रुपये की बेनामी और अचल संपत्तियां अर्जित की थीं। सोनकच्छ के कार्यपालक मजिस्ट्रेट व तहसीलदार हर्षल बहरानी ने मथुरा पुलिस द्वारा की गई इस संपत्ति कुर्की की पुष्टि की है।

Hot this week

3.45 करोड़ के लोन और 23 लाख की ठगी से परेशान होकर युवक ने दी जान, 5 पर केस दर्ज

​ग्वालियर: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने...

भोपाल में टैक्सी चालकों का आंदोलन तेज: 15 अगस्त को रैली और सीएम हाउस घेराव की चेतावनी

​भोपाल: एग्रीगेटर कंपनियों (ओला, उबर, रैपिडो) की मनमानी और किराया...

थाईलैंड ट्रिप के नाम पर युवती से 43 हजार की ठगी, एयरपोर्ट पर खुला फर्जीवाड़े का राज

​इंदौर: एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाली एक युवती इंस्टाग्राम...

गुलमोहर के ‘बनतारा रेस्टोरेंट’ में अवैध बार का भंडाफोड़, 4 लाख की विदेशी शराब जब्त

भोपाल। राजधानी भोपाल के गुलमोहर इलाके में स्थित 'बनतारा...

Topics

बच्चों के नदी पार कर स्कूल जाने पर NHRC का नोटिस

विदिशा। बेतवा नदी के स्टॉप डैम के खंभों पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img