Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: डेढ़ करोड़ का गोवर्धन घी जब्त, रेस्टोरेंट को भी नोटिस

​इंदौर

​प्रदेश में दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने इंदौर में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एबी रोड स्थित एक कंपनी डिपो पर छापा मारकर करीब 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक लगा दी है। जब्त किए गए इस घी की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है।

​गोवर्धन और गोपीश्री ब्रांड पर कार्रवाई

कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने 6 अगस्त को एबी रोड स्थित पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड (गोवर्धन ब्रांड) के डिपो का निरीक्षण किया। केंद्रीय लाइसेंसधारी होने के कारण एफएसएसएआई वेस्टर्न रीजन की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घी के अलग-अलग पैक के 20 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं और आगामी आदेश तक 25 हजार लीटर घी का स्टॉक रोक दिया गया है।

​इसी अभियान के तहत साउथ हरसिद्धि स्थित ‘भावण्या इंटरप्राइजेज’ पर भी कार्रवाई की गई। यहां से गोपीश्री ब्रांड घी के 4 नमूने लेकर करीब 312 लीटर घी (कीमत 1.24 लाख रुपये) जब्त किया गया है।

​रेस्टोरेंट की रसोई में मिली गंदगी

शिकायत के आधार पर विजयनगर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट की जांच की गई, जहां रसोई में साफ-सफाई न मिलने पर उसे सुधार नोटिस (इंप्रूवमेंट नोटिस) जारी किया जा रहा है। साथ ही पनीर, दही और मसालों के नमूने लेकर भोपाल लैब भेजे गए हैं। महू में भी एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बेसन, मिठाई, शक्कर और नमकीन के 6 नमूने लिए गए।

​विभाग का कहना है कि लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img