Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

देवास के कारोबारी की 19.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क

​मथुरा/देवास। मथुरा पुलिस ने रिफाइनरी की पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के देवास निवासी तेल कारोबारी अशोक जैन की करीब 19 करोड़ 44 लाख 16 हजार रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली है।

​मथुरा पुलिस की टीम ने बुधवार को देवास पहुंचकर स्थानीय प्रशासन और सोनकच्छ तहसील के सहयोग से यह कार्रवाई की। इस दौरान इंदौर स्थित एक पेट्रोल पंप, देवास जिले में तीन कृषि भूमि और दो आवासीय प्लॉटों को सील कर दिया गया। मौके पर मथुरा जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का ढिंढोरा (मुनादी) पिटवाया गया और कुर्की के आधिकारिक बोर्ड लगा दिए गए हैं।

​क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, करीब तीन साल पहले मथुरा के फरह क्षेत्र स्थित सेरसा गांव के पास रिफाइनरी की मुख्य पाइपलाइन में सेंध लगाकर बड़े पैमाने पर तेल चोरी किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग भी की थी।

​पड़ताल में सामने आया कि आरोपी अशोक जैन ने तेल चोरी की अवैध कमाई से मध्य प्रदेश में करोड़ों रुपये की बेनामी और अचल संपत्तियां अर्जित की थीं। सोनकच्छ के कार्यपालक मजिस्ट्रेट व तहसीलदार हर्षल बहरानी ने मथुरा पुलिस द्वारा की गई इस संपत्ति कुर्की की पुष्टि की है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img