Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

विदिशा: उफनते नाले के बीच फंसे 17 मजदूर, प्रशासन और होमगार्ड की टीम ने सुरक्षित निकाला

जिम्मेदार अधिकारियों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। सोमवार को शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर लश्करपुर रोड स्थित बामनखेड़ा गांव में धान की रोपाई कर रहे 17 मजदूर अचानक बाढ़ के पानी में फंस गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

​अचानक बढ़ा पानी, रास्ते हुए बंद

​एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया कि बामनखेड़ा के पास बहने वाले छोटे नाले (जिसे स्थानीय लोग ‘वाह नदी’ कहते हैं) का जलस्तर तेज बारिश के कारण अचानक बढ़ गया। बाहर से आए ये मजदूर खेतों में धान की रोपाई का काम कर रहे थे। पानी बढ़ने पर जब उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की, तब तक रास्ते बंद हो चुके थे और वे घिर गए थे।

​सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

​घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और होमगार्ड की टीम तुरंत हरकत में आई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक अभियान चलाया और सभी 17 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी भी मजदूर को खरोंच तक नहीं आई और सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img