Thursday, September 24, 2026
24.5 C
Bhopal

महिला से रेप के आरोप में पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, एसपी ने किया निलंबित

नर्मदापुरम: जिले में एक महिला ने पुलिस विभाग में पदस्थ कांस्टेबल सोमिल सक्सेना पर रेप का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है और एसपी ने उसे निलंबित भी कर दिया है।

​पुलिस के मुताबिक, पीड़िता नर्मदापुरम के पास एक गांव की रहने वाली है। करीब एक साल पहले आरोपी सोमिल ने उसे लिफ्ट दी थी, जिसके बाद दोनों की जान-पहचान हुई और बातचीत शुरू हो गई। महिला का आरोप है कि भाई के इलाज के लिए पैसे की जरूरत बताकर आरोपी ने उससे 10 ग्राम सोने के जेवर ले लिए थे। जब उसने अपने गहने वापस मांगे, तो आरोपी ने उसे घर बुलाया और वहां उसके साथ जबरदस्ती की।

​आरोपी कांस्टेबल सोमिल सक्सेना पुलिस लाइन में पदस्थ है और पिछले करीब 7 महीने से ऑफिस से गैरहाजिर चल रहा था। उसे साल 2022 में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

​पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार देर रात कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी साईं कृष्णा एस. थोटा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Hot this week

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, एक साल तक शोषण

​भोपाल: राजधानी के एमपी नगर थाना क्षेत्र में सोशल...

नाबालिग छात्र को नशे की लत लगाकर 60 हजार और जेवर ठगे, एक गिरफ्तार

​भोपाल: ​करोंद मंडी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने...

Topics

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से रेप, एक साल तक शोषण

​भोपाल: राजधानी के एमपी नगर थाना क्षेत्र में सोशल...

नाबालिग छात्र को नशे की लत लगाकर 60 हजार और जेवर ठगे, एक गिरफ्तार

​भोपाल: ​करोंद मंडी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने...

घी में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: विदिशा में 750 किलो अमानक घी और वेजिटेबल फैट जब्त

​विदिशा: शहर के मुखर्जी नगर स्थित श्याम डेयरी इंडस्ट्री पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img