रायगढ़। कोयले के काले कारोबार में जुड़े कोल माफियाओं पर रायगढ़ एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर जिले में लगातार कार्रवाई किया जा रहा है । एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर दिनांक 23.03.2022 को घरघोड़ा एवं तमनार पुलिस द्वारा कोयले का अवैध उत्खनन कर परिवहन में लिप्त तथा कम्पनी द्वारा डम्प कोयले की चोरी में संलिप्त 2 ट्रेलर एवं 1 ट्रक को जप्त कर आरोपियों पर कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया था ।




