Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

एमपी नगर में बड़ा हादसा: खुले तार की चपेट में आने से बीजेपी युवा मोर्चा नेता की करंट लगने से मौत

​भोपाल

एमपी नगर इलाके में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना रात करीब 9 बजे की है, जब वे परिवार के साथ एक मॉल में शॉपिंग करने गए थे।

​डिवाइडर पार करते वक्त हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दिव्यऋषि सड़क पार करने के लिए डिवाइडर से गुजर रहे थे। इसी दौरान संतुलन बनाने के लिए उन्होंने सड़क किनारे लगे एक पोल को पकड़ा, जो मेट्रो निर्माण के दौरान लगाया गया था। पोल में खुले तारों के कारण करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में वे आ गए। उन्हें बचाने गईं उनकी पत्नी को भी करंट का झटका लगा।

​अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत सीपीआर दिया और एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोल में करंट कैसे फैला और खुले तारों के लिए कौन जिम्मेदार है, इसे लेकर निर्माण कार्य की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

Hot this week

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img