Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच:

मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली के गंभीर आरोपों को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

​दोपहर के समय कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी भवन में एकत्र हुए और कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए निकले। हालांकि, संजीवनी पुलिया के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रैली को रोक दिया, जिसके चलते पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।

​प्रदर्शन के दौरान सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में जानबूझकर वैध मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं और फर्जी नाम जोड़े गए हैं। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की भी मांग की है। इस विरोध प्रदर्शन में तरुण बाहेती, महेंद्र मोनू लोक्स, मन्नू बन्ना, योगेश प्रजापति, संदीप चौधरी, ब्रजेश मित्तल और हिदायतुल्ला खान समेत कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img