Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में रोशनपुरा चौराहे पर सरपंचों का प्रदर्शन, केंद्र और राज्य सरकार के सामने रखीं मांगें

​भोपाल:

पंचायतों से जुड़े नियमों और लंबित मांगों को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय सरपंच संघ के बैनर तले राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर भारी संख्या में सरपंचों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

​प्रदर्शन के दौरान सरपंचों ने केंद्र और राज्य सरकारों के सामने पंचायतों को अधिक प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार देने, सरपंचों का मानदेय बढ़ाने तथा उनके लिए पेंशन योजना शुरू करने जैसी प्रमुख मांगें रखीं। साथ ही, संघ ने ‘जी रामजी’ योजना के तहत मजदूरों की हाजिरी के लिए लागू की गई फेस रीडिंग व्यवस्था पर भी तीखी आपत्ति जताई, जिसके चलते विशेषकर महिला मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

​संघ ने प्रशासनिक विकेंद्रीकरण की मांग करते हुए रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, पटवारी, आशा कार्यकर्ता और कृषि ग्रामीण विस्तार अधिकारियों से जुड़े स्थानीय प्रशासनिक अधिकार सीधे पंचायतों व सरपंचों को सौंपने की मांग की। इसके अलावा, नल-जल योजना के बंद होने के बावजूद ग्राम पंचायतों को भारी-भरकम बिजली बिल भेजे जाने और पंचायतों पर होने वाली कथित अवैध वसूली के मामलों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।

​प्रदर्शन के दौरान सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ साल पहले भोपाल के जंबूरी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री ने सरपंचों को कई मांगों का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक उनके आदेश जारी नहीं किए गए हैं। इसी नाराजगी के चलते प्रदर्शनकारी टीटी नगर थाने भी पहुंचे।

​संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी इन मांगों पर जल्द कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img