Sunday, October 4, 2026
32.2 C
Bhopal

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर:

माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक द्वारा एसबीआई बैंक में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​पुलिस के अनुसार, एकतापुरी कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय रेनू राठौर पड़ोस में ‘पद्मा ऑनलाइन सर्विस सेंटर’ चलाने वाले समीर रामपुरे के पास फॉर्म भरवाने जाती थीं। इसी दौरान आरोपी ने बैंक अधिकारियों से अच्छे रसूख का झांसा देकर महिला को एसबीआई में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

​आरोप है कि जून 2025 से जुलाई 2026 के बीच आरोपी ने फॉर्म भरवाने, दस्तावेज लेने और अधिकारियों को रिश्वत देने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 12,77,900 रुपए ऑनलाइन और नकद ले लिए। लंबे समय तक नौकरी न लगने पर जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और धमकी दी।

​माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी समीर रामपुरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बैंक खातों के लेन-देन की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

Topics

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img