Sunday, October 4, 2026
27.1 C
Bhopal

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा:

त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी के घाटों पर बदहाली और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नदी में जलस्तर कम होने के कारण विसर्जन के दौरान छोड़ी गई मूर्तियां और पूजन सामग्री अब पानी से बाहर नजर आने लगी हैं, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

​स्थानीय लोगों का श्रमदान और मांग

​स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वे खुद रोजाना श्रमदान कर नदी से मूर्तियां और कचरा निकालकर घाट पर इकट्ठा कर रहे हैं, लेकिन लोगों द्वारा कपड़े और कचरा छोड़ने का सिलसिला अब भी जारी है। इससे नदी के पानी की शुद्धता और नहाने आने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जनता ने नगर पालिका से घाटों पर रोजाना सफाई अभियान चलाने की मांग की है।

​प्रशासन का पक्ष

​इस मामले पर एसडीएम मनीष जैन का कहना है कि दो दिन पहले ही घाटों पर सफाई कराई गई थी। जलस्तर घटने की वजह से मूर्तियां ऊपर दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पानी और कम होने पर मशीनों की मदद से नदी की विशेष सफाई और गहरीकरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

Hot this week

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

Topics

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img