Monday, October 5, 2026
32.4 C
Bhopal

नीलम पार्क के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

राजधानी के नीलम पार्क के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई, जिससे गोविंदपुरा निवासी 22 वर्षीय अशफाक खान की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया।

​घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि अशफाक और सौरभ देर रात घूमने निकले थे और वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे एक सतर्क बैटरी ऑटो चालक ने मानवता दिखाते हुए दोनों को हमीदिया परिसर स्थित 1250 अस्पताल पहुंचाया, जहां से जहांगीराबाद पुलिस को सूचना दी गई।

​सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि घायल सौरभ का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस दुर्घटना के अन्य कारणों की भी गहराई से जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल के स्कूल में हंगामा: छात्राओं से जबरन काम और वसूली का आरोप, महिला टीचर का ट्रांसफर

​मिसरोद (नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल): सोमवार को यहां पढ़ने वाली...

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर से 40 लाख की धोखाधड़ी

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने का...

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

Topics

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img