Wednesday, October 7, 2026
26.1 C
Bhopal

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल:

राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली बेटी की हत्या की कोशिश करने वाले कलयुगी पिता को अदालत ने 7 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश हिमांशु कौशल की अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 5 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है। शासन की ओर से इस मामले की पैरवी विशेष लोक अभियोजक ऋषिराज द्विवेदी ने की।

​क्या था पूरा मामला:

  • ​गले पर कटर से वार: 29 जनवरी 2024 की रात आरोपी पिता तेजसिंह लोधी अपनी 17 वर्षीय सौतेली बेटी प्रीति लोधी को बाइक पर यह कहकर बैठाकर ले गया था कि उसे ताऊ के घर छोड़ना है। रास्ते में सूनी झाड़ियों के पास उसने बेटी का मुंह दबाकर रेडियम कटर से उसके गले पर जानलेवा हमला कर दिया और उसे अधमरी हालत में छोड़ कर फरार हो गया।
  • ​बेहोश होकर झाड़ियों में गिरी पीड़िता: गंभीर रूप से घायल प्रीति झाड़ियों में बेहोश पड़ी रही। होश आने पर वह किसी तरह सड़क तक पहुंची, जहां से लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। 30 जनवरी को अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

​वैज्ञानिक साक्ष्यों से पुख्ता हुआ गुनाह:

​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रेडियम कटर का शेष हिस्सा उसकी पैंट की जेब से बरामद किया था। कटर पर लगे खून और पीड़िता के डीएनए सैंपल की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिससे अभियोजन पक्ष का आरोप पूरी तरह साबित हो गया। अदालत ने तमाम दस्तावेजों, साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी पिता को यह सजा सुनाई है।

Hot this week

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...

बॉयफ्रेंड ने 17 साल की नाबालिग की आरी से काटकर की हत्या, हादसे में आरोपी की भी मौत

​राजगढ़: ​जिले के ब्यावरा इलाके के एक जंगल में मंगलवार...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: एक्स-गर्लफ्रेंड डॉक्टर पर पीजी छात्र ने चलाई गोली, फिर खुद को भी किया घायल

​भोपाल: ​राजधानी के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित पतंजलि परिसर...

Topics

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img