ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, UNFPA और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में ग्वालियर में छह दिवसीय परिवार नियोजन जागरूकता अभियान की शुरुआत हो गई है। जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वृंदा जोशी और अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने आधुनिक गर्भनिरोधक साधनों और सबडर्मल इम्प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इसे मातृ-शुशू स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी बताया। अभियान के तहत बिगहोल्ड एविएशन द्वारा कमला राजा मेडिकल कॉलेज, महाराज बाड़ा, हजार बिस्तर अस्पताल, हजीरा और दीनदयाल नगर सहित शहर के डेढ़ दर्जन से अधिक प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजनों के दौरान नागरिकों ने ‘जस्ट आस्क’ ऐप भी डाउनलोड किया और विशेषज्ञों से परिवार नियोजन के नए विकल्पों की जानकारी प्राप्त की।





