भोपाल:
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय युवक मोहम्मद अरशद ने प्रेमिका से फोन पर विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक, अरशद का एक युवती से प्रेम प्रसंग था और उसने कुछ दिन पहले शादी के लिए रिश्ता भी भेजा था, जिसका जवाब नहीं मिलने से वह तनाव में था। बुधवार रात प्रेमिका से फोन पर हुई तीखी बहस के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है और मृतक का मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।




