Friday, October 9, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल में सर्वेंट क्वार्टर में मिला प्रेमी जोड़े का शव, दोस्त को भेजा था आखिरी ऑडियो

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी (E-7) में एक बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में 22 वर्षीय युवक और उसकी 16 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका के शव फंदे पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई है।

​घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक अमन सारूमगर मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था और उसके माता-पिता एक हफ्ते पहले नेपाल गए थे, जिसके चलते वह घर में अकेला था। उसकी मां इसी बंगले में खाना बनाने का काम करती हैं और अमन अपने पिता के साथ फास्ट फूड का ठेला लगाता था।

​पुलिस के अनुसार, अमन और नाबालिग की दोस्ती करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और दोनों रिलेशनशिप में थे। गुरुवार रात करीब 8 बजे अमन ने अपने दोस्त को ऑडियो मैसेज भेजकर अलविदा कहा। मैसेज सुनकर दोस्त जब उसके कमरे पर पहुंचा, तो दरवाजा अंदर से बंद था और खिड़की से देखने पर दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। चर्चा यह भी है कि आत्महत्या से पहले अमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेगनेंसी टेस्ट किट की फोटो पोस्ट की थी।

​मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने गांधी मेडिकल कॉलेज में दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

Topics

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img