Saturday, October 10, 2026
30 C
Bhopal

भोपाल: टीला जमालपुरा में ड्रायफ्रूट कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान, गर्लफ्रेंड पर प्रताड़ना और महंगे गिफ्ट मांगने का आरोप

​भोपाल:

शहर के टीला जमालपुरा इलाके में शनिवार सुबह 37 वर्षीय ड्रायफ्रूट कारोबारी राहुल सक्सेना ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हनुमान मंदिर के पास रहने वाले राहुल ने शनिवार सुबह यह खौफनाक कदम उठाया, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

​इस मामले में मृतक के छोटे भाई मोनू ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भाई का दावा है कि राहुल की गर्लफ्रेंड उससे महंगे गिफ्ट मांगती थी और उसे प्रताड़ित करती थी। इन मांगों को पूरा करने के लिए ही राहुल ने करीब दो लाख रुपए का कर्ज ले रखा था, जिसके चलते वह भारी तनाव में था। टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और राहुल के मोबाइल फोन तथा भाई द्वारा लगाए गए आरोपों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

Topics

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img